अध्यक्ष पॉवर कॉरपोरेशन ने की डिस्कॉम के कार्याे की समीक्षा-लखनऊ
लखनऊ
उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ0 आशीष गोयल ने आज प्रदेश की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की विद्युत बिल की वसूली एवं ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्ता पर अध्यक्ष ने कड़ा रूख अखतियार किया। निदेशक वितरण को ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता की एनालासिस करके अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं पर कार्यवाही कराने के निर्देश दिये। इसी तरह निदेशक वाणिज्य को राजस्व वसूली की समीक्षा कर मुख्य अभियन्ताओं एवं अधीक्षण अभियन्ताओं के विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौपी।
उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे मौसम में विद्युत फाल्ट बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। गर्मी के इस मौसम में सभी क्षेत्रों को बेहतर विद्युत प्राप्त हो इसके लिये अधिकारी सजग रहें। फाल्ट हो तो कम से कम समय में फाल्ट ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाये। अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में स्थानान्तरित कार्मिकों के बारे में पूॅछ-ताछ करते हुये निदेश दिया कि स्थानान्तरित कार्मिकों को ज्वाइनिंग कराकर काम आवंटित करिये। गर्मी के मौसम में आपूर्ति सामान्य रखना पहली प्राथमिकता है।
डिस्काम के प्रबन्ध निदेशकों ने अवगत कराया कि लगभग शत प्रतिशत स्थानांतरित कार्मिकों को रिलीव कर दिया गया है। तथा जो स्थानान्तरित होकर डिस्काम में आये हैं उन्होंने ज्वाइन कर लिया है।
अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों के सी.एस.3, सी.एस 4 डाटा ठीक नहीं है उनको नियम 10 के तहत नोटिस दी जाये। अध्यक्ष ने कहा कि राजस्व बढ़ाइये। बिल वितरण एवं कलेक्शन इफीशियन्सी बढ़ाइये।
उन्होनें कहा कि सभी प्रबन्ध निदेशक अपने डिस्काम के सभी जिलों में जायें और स्थिति बेहतर करें। अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि बिजली बिल वसूलने के लिये प्रयास तेज करें। उन्होनें ने कहाकि 15 दिन में वसूली में सुधार नहीं तो फिरोजाबाद के सभी अधिकारियों पर कार्यवाई होगी। मुख्य अभियन्ता को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिये।
डा0 गोयल ने कहा कि कनेक्शन काटना समस्या का हल नही है। उपभोक्ता से बिल वसूलने के लिये प्रयास करिये।
अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि डिवीजन में नियमित कर्मचारियों के साथ ही संविदा कर्मियों के वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाये। अनेक स्थानों से यह शिकायत आ रही है कि संविदा कर्मियों को समय से भुगतान नहीं होता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसमें लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कार्यवाई होगी।
अध्यक्ष ने कहाकि जहॉ अधिकारियों की परफारमेन्स अच्छी नहीं होगी वहॉ कड़ी कार्यवाई होगी और अधिकारियों को स्थानान्तरित किया जायेगा।
उन्होनें कहा कि पिछले ढाई तीन महीने में जहॉ ज्यादा ट्रांसफार्मर जले हैं वहॉ अधिशाषी अभियन्ता, एस0डी0ओ0 को निलम्बित करिये। एनालिसिस की जिम्मेदारी निदेशक वितरण को सौंपी गयी है।
अधिकारी और कार्मिक फोन रिसीव करें, कहीं भी विवाद की स्थिति न बनने पाये। वरिष्ठ अधिकारी बिजली बाधित होने पर मौके पर पहॅुचें।
उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सही रीडिंग का बिल समय से उपलब्ध करायें। मीटर रीडिंग सही ढ़ग से हो और उपभोक्ताओं को समय से मिले यह सुनिश्चित होना चाहिए।
बैठक में विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्ता, आर0डी0एस0एस0 तथा बिजनेस प्लान आदि के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गयी।
बैठक में प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
No comments