लखीमपुर में 'शिक्षा के नाम पर लूट': यूनिवर्सल बुक डिपो की मनमानी से अभिभावक बेहाल, CDO साहब! कब खत्म होगा यह सिंडिकेट?
लखीमपुर में 'शिक्षा के नाम पर लूट': यूनिवर्सल बुक डिपो की मनमानी से अभिभावक बेहाल, CDO साहब! कब खत्म होगा यह सिंडिकेट?
लखीमपुर खीरी।
शहर में स्कूलों और बुक सेलर्स की मिलीभगत से चल रहा 'निर्धारित दुकानों' का खेल अब अभिभावकों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। ताजा मामला बस स्टैंड रोड स्थित यूनिवर्सल बुक डिपो का है, जहां व्यापारिक वर्ग के अभिभावकों के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि उन्हें घंटों इंतजार कराने के बाद बैरंग वापस भेज दिया गया।
शाम को पहुंचे अभिभावकों को मिला 'कल आना' का फरमान
दिनभर अपने काम में व्यस्त रहने वाले व्यापारी वर्ग के अभिभावक जब शाम को अपने बच्चों का कोर्स लेने यूनिवर्सल बुक डिपो पहुंचे, तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। दुकानदारों ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए साफ कह दिया— "आज कोर्स नहीं मिलेगा, कल आना।" दूर-दराज से आए और समय निकालकर पहुंचे अभिभावकों ने जब इसका विरोध किया, तो दुकानदार अपनी मनमानी पर अड़े रहे। सवाल यह उठता है कि क्या अभिभावक अपना काम-धंधा छोड़कर सिर्फ इन चुनिंदा दुकानों के चक्कर काटते रहें?
'निर्धारित दुकान' यानी सरेआम कमीशनखोरी
आखिर क्या मजबूरी है कि पूरे शहर का कोर्स केवल एक या दो दुकानों पर ही उपलब्ध होता है?
मोनोपॉली का खेल: अन्य दुकानों पर किताबें न मिलने के कारण ये दुकानदार मनमानी कीमतें वसूलते हैं और ग्राहकों के साथ नौकरों जैसा व्यवहार करते हैं।
समय की बर्बादी: अभिभावकों को घंटों लाइन में खड़ा किया जाता है, जैसे वे किताबें नहीं बल्कि कोई खैरात मांग रहे हों।
कमीशन का गठजोड़: स्कूलों और इन दुकानों के बीच सेटलमेंट का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।
CDO लखीमपुर से सीधी अपील: महोदय, अब तो कार्यवाही कीजिए!
"माननीय मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महोदय, लखीमपुर खीरी,
शहर के अभिभावक इस 'निर्धारित दुकान सिस्टम' के बोझ तले दब चुके हैं। शिक्षा के इस बाजारीकरण और दुकानदारों की बदतमीजी पर लगाम कसना अनिवार्य है। आपसे विनम्र आग्रह है कि:
यूनिवर्सल बुक डिपो जैसे केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर उनकी मनमानी पर कार्यवाही की जाए।
इस 'निर्धारित दुकान' वाली व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए ताकि अभिभावक किसी भी दुकान से अपनी सुविधानुसार कोर्स खरीद सकें।
स्कूलों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वे किसी एक दुकान के लिए अभिभावकों को बाध्य न करें।
जनता देख रही है और जवाब मांग रही है। क्या प्रशासन इन 'शिक्षा माफियाओं' के खिलाफ हंटर चलाएगा या अभिभावक यूं ही अपमानित होते रहेंगे?
No comments