News

वाईडीसी. में आयोजित वेबिनार तकनीकी सत्र हिन्दी साहित्य की स्वदेशीयता विषय पर केंद्रित रहा.

यूपी के शहर लखीमपुर में स्थित युवराज दत्त महाविद्यालय द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय वेबिनार का चतुर्थ तकनीकी सत्र में बुधवार को प्रातः10:00 से 12:00 बजे के मध्य हिंदी साहित्य की स्वदेशीयता विषय पर हिंदी विभाग द्वारा आचार्य रामचंद्र शुक्ल और आलोचना की स्वदेशीयता  विषय पर केंद्रित रहा. विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर अजय कुमार, जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा ने आचार्य रामचंद्र शुक्ल के हिंदी आलोचना के विभिन्न पक्षों में योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि लोकमंगल रामचंद्र शुक्ल जी की आलोचना की मुख्य कसौटी है. इस तकनीकी सत्र के अध्यक्ष और मुख्य वक्ता प्रोफेसर सदानंद गुप्त अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान थे, जिन्होंने आचार्य शुक्ल की साहित्य साधना, समालोचना एवं हिंदी भाषा के उत्थान के विविध आयामों की विस्तार से चर्चा की.
 अनेक प्रतिभागियों ने भी अपने शोध सारांश प्रस्तुत किए. गूगलमीट पर आयोजित इस वेबिनार के तकनीकी पक्ष का संचालन डॉ आकाश वार्ष्णेय असि0प्रो0 जंतु विज्ञान विभाग ने किया और सत्र के अंत में आभार ज्ञापन केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक एस0एन0 शुक्ला ने किया. इस वेबिनार में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 डी0एन0 मालपानी, चीफ प्रॉक्टर डॉ0 सुभाष चंद्रा के साथ डॉ0 जे0एन0 सिंह, डॉ0 अजय कुमार आगा, डॉ0 नूतन सिंह, डॉ0 ज्योति पंत, डॉ0 मनोज मिश्र, डॉ0 कमलेश बाबू गौतम, डॉ0 इष्ट विभु भी निरंतर गूगलमीट के माध्यम से उपस्थित रहे.

No comments