डॉ.सुभाष चंद्रा की अगुवाई में एनएसएस स्वयंसेवकों ने बैंक व युवराज दत्त महाविद्यालय परिसर को किया सेनिटाइज़.._
कोरोन वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए युवराजदत्त महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुभाष चंद्रा की अगुवाई में युवराज दत्त महाविद्यालय परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक, एलआरपी चौराहा स्थित इलाहाबाद बैंक, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं स्टाफ आवासी कॉलोनी को सेनिटाइज़ किया व मास्क वितरित किए.
इसी क्रम में मंगलवार को महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष व प्रशासनिक भवन को भी सेनिटाइज़ किया. विदित हो कि डॉ.सुभाष चंद्रा की अगुवाई में एनएसएस. स्वयं सेवक जन सेवा एवं जागरूकता कार्य कर निरंतर ज़रूरतमंदो की मदद कर रहे हैं. शाखा प्रबंधक पीएनबी श्री दीपक तिवारी, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री प्रकाश गुप्ता इलाहाबाद बैंक एवं प्राचार्य डॉ.मालपानी ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया व कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु चल रही मुहिम में राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के स्वयं सेवकों व प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की एवं अन्य छात्रों से अपील की कि एनएसएस स्वयं सेवकों के अनुरूप कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने की मुहिम में वह भी अपना सहयोग प्रदान करें..
No comments