News

प्रेमी गुपचुप कर रहा था शादी, प्रेमिका ने करवाया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कुकरा थाना क्षेत्र में प्रेमी गुपचुप प्रेमिका से छुप कर शादी कर रहा था, जिसकी खबर पाते ही प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर प्रेमी को गिरफ्तार करा दिया. 

बताते चले कि प्रेमी गणेशपुर थाना हैदराबाद क्षेत्र में गुपचुप तरीके से शादी कर रहा था, प्रेमिका निवासी कुकुरा थाना मैलानी की थी,उससे काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लड़के ने मौका पाकर लड़की को झांसा देने लगा लड़की ने प्रेमी के इरादे जानकर उसने पहले से ही कार्यवाही कर रखी थी लड़का जब गणेशपुर में गुपचुप शादी कर रहा था उसी समय प्रेमिका ने थाना हैदराबाद से मदद लेकर लड़के को गिरफ्तार कराया और थाना इंचार्ज सुनीत कुमार ने वांछित प्रेमी को थाना मैलानी के सुपुर्द किया ।

No comments