डीडी फ्री डिश की संख्या 40 मिलियन परिवारों के पार पहुँची
डीडी फ्री डिश, प्रसार भारती की एक मल्टी-चैनल फ्री-टू-एयर डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा है। डीडी फ्री डिश का प्राथमिक उद्देश्य, बिना किसी शुल्क के लोगों को गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक वैकल्पिक और किफायती मंच प्रदान करना है।
वर्तमान में डीडी फ्री डिश में 161 टीवी चैनल शामिल हैं, जिनमें 91 दूरदर्शन चैनल (51 सह ब्रांड वाले शैक्षिक चैनल समेत), 70 निजी चैनल और 48 रेडियो चैनल हैं। 1 अप्रैल, 2021 से डीडी फ्री डिश निजी टीवी चैनल बुके में 10 हिंदी जीईसी, 15 हिंदी फिल्म, 6 संगीत, 20 समाचार, 8 भोजपुरी, 3 भक्ति और 2 विदेशी चैनल शामिल होंगे। डीडी फ्री डिश का वर्तमान में उन्नयन किया जा रहा है और मई,2021 तक इसके बुके में कुछ और चैनलों के जुड़ने की उम्मीद है। हाल ही में एक ऑनलाइन वेब एप भी जारी किया गया है, जिसके जरिये उपभोक्ताडीडी फ्री डिश सेट टॉप बॉक्स के निकटतम डीलरको ढूँढ सकते हैं।
मार्च, 2021 में जारी भारतीय मीडिया और मनोरंजन (एम एंड ई) क्षेत्र पर फिक्की-ईवाई रिपोर्ट, 2021;डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास तथा डिजिटल मीडिया को तेजी से अपनाने के कारण मांग में हुए बदलाव के सन्दर्भ में एम एंड ई के प्रत्येक खंड अर्थात टीवी, रेडियो, प्रिंट, डिजिटल आदि केवर्तमान और भविष्य के विकास परिदृश्य को दर्शाती है।
No comments