आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदी महिला को बचाने वाले पुलिसकर्मी किये गए सम्मानित
लखीमपुर खीरी।
----------------------------------------
बीती 25 मार्च को ज़िले के थाना निघासन क्षेत्रान्तर्गत ढखेरवा चौराहा के पास एक महिला नीलम उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी सुकई निवासी खरवहिया नंबर-2 थाना निघासन खीरी घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या के इरादे से ढखेरवा नहर में कूद गई थी। तभी ढखेरवा चौराहा पर ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी मोहम्मद अली व आरक्षी धर्मेन्द्र द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए त्वरित कार्यवाही कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए नहर में कूदकर महिला को सकुशल नहर से बाहर निकालकर उपचार कराया गया एवं स्वस्थ होने पर परिवारीजन के सुपुर्द किया गया। खीरी पुलिस की सक्रियता, संवेदनशीलता एवं इस साहसपूर्ण कार्य की स्थानीय जनता द्वारा मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की गई ।
रविवार 28 मार्च को पुलिस अधीक्षक विजय ढुल द्वारा पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों के साहसपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु 2500-2500 रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया तथा अन्य सभी को भी इनसे प्रेरणा लेकर नागरिक सुरक्षा के अपने कर्तव्य को विपरीत परिस्थितियों में भी निर्वहन करते हेतु प्रोत्साहित किया गया।
SHAHAR24NEWS परिवार की ओर से सभी देश वासियों को रंगो के पर्व होली की ढेरो बधाइयां
No comments