News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ढाका आगमन पर प्रेस वक्‍तव्‍यविवरण


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण पर ढाका पहुंचे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा मुजीब बोर्सो - बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती, भारत और बांग्‍लादेश के बीच राजनयिक संबंधों के स्‍थापित होने के 50 वर्ष पूरे होने और बांग्‍लादेश मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष पूरा होने से संबंधित है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने हजरत शाह जलाल अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर श्री मोदी का स्‍वागत किया।  मोदी के सम्‍मान में 19 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

No comments