News

लखीमपुर:जुआरियो को अवसर दे रहे कुछ भ्रष्ट खाकी धारी

जुआरियो को अवसर दे रही रहे कुछ भ्रष्ट खाकी धारी

_लखीमपुर खीरी_
जनपद खीरी के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल दिशा निर्देशन में लगातार खीरी पुलिस अवैध क्रियाकलापों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती दिखाई पड़ती है परंतु इसके विपरीत कुछ भ्रष्ट खाकी धारी लगातार पुलिस अधीक्षक के अपराध मुक्त लखीमपुर के सपने को मानो पलीता लगाते नजर आ रहे हैं।

आपको बताते चलें की ताजा मामला सोमवार का है जहां शिकायत के बाद हरकत में आए खीरी पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला थरबरनगंज मे पिछले कई माह से होते आ रहे जुए को रोकने व जुआरियों की धरपकड़ के लिए दोपहर के समय छापेमारी की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी सुनहरी मस्जिद के सामने वाली गली से होते हुए जेल बाउंड्री की तरफ पहुंचे जहां जुआ खेल रहे कुछ लोगों को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की, जिससे मोहल्ले वालों में पुलिस के प्रति काफी सम्मान बढ़ गया परंतु यह सम्मान की स्थिति अधिक समय तक नहीं टिक सकी.. जब कुछ ही घंटे बाद सभी जुआरी स्वच्छंद विचरण करते हुए मोहल्ले वालों ने देखें।

ज्ञात हो कि पकड़े गए सभी जुआरियों को पुलिस वालों द्वारा सुनहरी मस्जिद के सामने वाली गली से मोटरसाइकिल से ले जाया गया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज उक्त गली में लगे सीसीटीवी कैमरों से आसानी से की जा सकती है व साथ ही कोतवाली परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी सहजता से उक्त जुआरियो को देखा जा सकता है अब सोचने वाली बात यह है कि यदि ये जुआरी नहीं थे तो इनको पुलिस ने पकड़ा क्यों और यदि जुआरी थे तो इनको पुलिस ने किस नियम के आधार पर छोड़ दिया... फिलहाल मामला पूरा ठंडे बस्ते में है और जुआरी और भी मजबूती से जुआ खेलने को तत्पर हैं।

No comments