लखीमपुर:धर्म के ठेकेदार ताबीजो के जरिए बढ़ा रहे अंधविश्वास
धर्म के ठेकेदार ताबीजो के जरिए बढ़ा रहे अंधविश्वास
_लखीमपुर खीरी_
जनपद व शहर लखीमपुर में धार्मिक धर्मगुरुओं द्वारा लगातार अंधविश्वास तेजी से फैलाया जा रहा है जिससे आमजन विशेषकर ग्रामीण इनके जाल में फस कर असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं अथवा पीढ़ितो में आपसी वैमनस्य लगातार बढ़ता ही जाता है और तथाकथित धर्म गुरुओं की जेब लगातार गर्म होती जाती है।
आपको बताते चलें कि जनपद लखीमपुर के मैलानी क्षेत्र में तथाकथित धर्म गुरु लगातार अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहा है। कस्बा वासियों से उक्त तथाकथित धर्म गुरु के बारे में जानकारी की गई तो लोगों ने बताया कि यहां काफी शातिर किस्म का व्यक्ति है इसने कई वर्षों से अपना अड्डा रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मस्थल में बना रखा है यह तथाकथित धर्म गुरु भोले भाले लोगों विशेष का ग्रामीणों को अपने माया जाल में फंसा कर मोटी रकम वसूलता है अथवा उनसे उनकी जमीन अपने नाम करवा लेता है जिसका परिणाम यह है कि उक्त व्यक्ति द्वारा अकूत संपत्ति अर्जित की जा चुकी है लोगों ने दबी जुबान में यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति ने जंगल की जमीन पर भी काफी हद तक अतिक्रमण कर लिया है।
इसके अतिरिक्त शहर लखीमपुर में भी इस प्रकार के तथाकथित धर्म गुरुओं ने अपनी जड़ें फैला रखी हैं जिनमें जेल गेट चौकी क्षेत्र अंतर्गत नौरंगाबाद चौराहा पर धर्मगुरु द्वारा लगातार अंधविश्वास फैलाया जा रहा है व साथ ही साथ महेवागंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत मोहन पुरवा महेवागंज ,हिदायत नगर, खीरी टाउन आदि कई जगहों पर तथाकथित धर्म गुरु लगातार भोली भाली जनता को ठगते चले आ रहे हैं अब देखना यह होगा कि इनकी ठगी योगीराज में कब तक परवान चढ़ती है या ऐसे तथाकथित धर्म गुरु जल्द ही सलाखों के पीछे अपने असल ठिकाने को पहुंचते हैं।
No comments