News

जालौन:ज्वांइट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लेखपालों को दिये निर्देश

ज्वांइट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लेखपालों को दिये निर्देश 


 कालपी जालौन 


कालपी/जालौन 

शुक्रवार को तहसीलदार सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस अध्यक्षता में लेखपाल तथा राजस्व कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कुरा बंटवारा के मामलों में स्थलीय निरीक्षण की आख्या को तैयार कर गतिशीलता से न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए जोर दिया गया।
तहसील सभागार कालपी आयोजित साप्ताहिक बैठक में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि सभी लेखपाल अपने-अपने राजस्व ग्रामों के सरकारी भूमि में अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि आईजीआईएमएस प्रार्थना पत्रों का शतप्रतिशत निस्तारण करें।
 1430 फसली खसरा को जल्द तैयार करने तथा जमाबंदी संग्रह अमीनो को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि विरासत के मामलों को तेजी से निस्तारण कर दें। इसी प्रकार सरकारी जमीनों में अनाधिकृत कब्जा करने वाले व्यक्तियों तथा अवैध खनन करने वालों को चिन्हित कर के आवश्यक कार्रवाई करें। सभी लेखपालों को शासकीय कार्यों को गतिशीलता से निपटाने के लिए सख्त निर्देश दिए।। बैठक में नायब तहसीलदार राजेश कुमार पाल, नीलमणि सिंह,अरदीप सिंह, अफसर हुसैन,लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र महान, शिव मंगल पांडेय, प्रियंका सिंह, विजय आनंद शर्मा, जितेंद्र वर्मा,अमित कुमार, विधा सागर, प्रमोद दुबे, दीप मिश्रा, नीरज कुमार, स्टैनो सलीम खान मनोज कुमार,टीपू हाशमी प्रमुख रूप से मीटिंग में शामिल रहे।


No comments