News

फार्मासिस्ट के सहारे चल रही उचौलिया पीएचसी

फार्मासिस्ट के सहारे चल रही उचौलिया पीएचसी

 ▪️अपनी दयनीय दशा पर रोता और खुद के इलाज को तरसता अस्पताल.

 लखीमपुर खीरी।

 न चिकित्सक, न बिजली, न पानी महज फार्मासिस्ट के बदौलत उचौलिया पीएचसी अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था चल रही है। गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही योजनाओं को अधिकारी किस तरह से पलीता लगा रहे हैं, इसकी बानगी उचौलिया नेशनल हाईवे के पनहापुर रोड पर बने पीएचसी में देखने को मिल रही है।यह अस्पताल खुद के इलाज को तरस रहा है।
उचौलिया पीएचसी महज एक एक फार्मासिस्ट एक स्टाफ नर्स व दो एनम के सहारे चल रहा है।
स्थानीय लोगों से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि उचौलिया नेशनल हाईवे के पनहापुर रोड पर बना पीएचसी एक फार्मासिस्ट एक स्टाफ नर्स और दो एनम के सहारे चलता है। पीएचसी अस्पताल जिसकी जरूरत है उसकी तैनाती नहीं है। छ माह से डाक्टर नही है। महज फार्मासिस्ट के ही सहारे मरीजों को देखा जाता है। उचौलिया नया थाना बन जाने के बाद कोई दुर्घटना या मारपीट के मामले होते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 18 किमी सीएचसी पसगंवा भेजा जाता है। वही सीरियस होने पर रेफर किया जाता है तो वापस उचौलिया होकर शाहजहांपुर जाता है क्योंकि इलाज के लिए शाहजहांपुर नजदीक पड़ता है।
 इस अस्पताल में मरीजों की संख्या तो दिनों-दिन बढ़ रही है, लेकिन उनके इलाज के लिए दवाएं नहीं हैं।कम्प्यूटर है लेकिन ऑपरेटर नहीं, इनवर्टर तो खरीद लिया गया है लेकिन अभी तक उसकी फिटिंग नहीं कराई गई है। लाखों रुपये का बजट होने के बाद भी मरीजों को अधिकतर दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं।
 सूत्रों के मुताबिक इस उचौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर रोज एक सैकड़ा से अधिक मरीज आ रहे हैं। उचौलिया पीएचसी में गंदगी का अम्बार लगा है। चारो ओर झाड़ झंखाड़ खड़ा है। पानी और विद्युत व्यवस्था भी दयनीय है। आवास तो बने हैं लेकिन अव्यस्थाओं के बीच खड़े है। कुल मिलाकर अस्पताल अपनी बदहाली व दयनीय दशा पर रो रहा है और खुद के इलाज को तरस रहा है।
इस बाबत मे जब उचौलिया पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट सुबोध मिश्रा से उक्त मामले में जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि पीएचसी उचौलिया पर दो एनम सहित एक सीएचओ कि पोस्टिंग है। हम ही लोग मरीजो का इलाज करते हैं। पीएचसी पर एमबीबीएस डाक्टर की कोई पोस्टिंग नही है। जब फार्मासिस्ट से पूछा गया कि पीएचसी पर डॉक्टर की पोस्टिंग क्यो नही है तो उन्होंने बताया कि ये तो हमारे उच्च अधिकारियों को ही पता होगा मुझे जो आदेश मिलता है उसी के हिसाब से काम करते हैं।
इस बाबत में जब सीएचसी प्रभारी पसगवां से जानकारी के लिए सम्पर्क किया गया किन्तु फोन न उठने के कारण पक्ष की जानकारी न मिल सकी।

No comments