#लखीमपुर:बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल खंबारखेड़ा द्वारा दूषित पानी छोड़े जाने से फसलें हुई बरबाद
बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल खंबारखेड़ा द्वारा दूषित पानी छोड़े जाने से फसलें हुई बरबाद
लखीमपुर
शहर से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल खंबारखेडा की दबंगई से क्षेत्र के कई किसानों की फसलें नष्ट हो गई जिस से नाराज किसानों ने बीते दिनों उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर फसल की नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
बताते चले कि चीनी मिल के जिम्मेदारों से जब किसानों ने दूषित पानी न छोड़े जाने की बात कही तो जिम्मेदारों द्वारा किसानों की एक न सुनी गई और दूषित ज़हरीले पानी को खेतो में छोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्र के किसानो की कई एकड़ फसल नष्ट हो गई।
किसानों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि मिल के जिम्मेदारो ने साफ तौर पर कहा है कि तुम लोगो को जो करना है कर लो। वही पूरे मामले पर जब मिल के वाइस प्रेसिडेंट यूनिट हेड अवधेश गुप्ता से उनका पक्ष जानना चाहा तो उनकी कॉल रिसिव नही हुई।
No comments