पैसेंजर ट्रेनों को विशेष बनाकर वसूला जा रहा बढ़ा हुआ किराया
पैसेंजर ट्रेनों को विशेष बनाकर वसूला जा रहा बढ़ा हुआ किराया
लखीमपुर खीरी।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी सुनने में तो बड़ा अच्छा लगता है लेकिन ज़िले में रेलवे सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। आपको बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व अमान परिवर्तन के बाद हुई ब्रॉड गेज रेल लाइन से जहां ज़िले वासियों को यह ख़ुशी थी कि अब अपना जिला व शहर देश प्रदेश के महानगरों से सीधे जुड़ जाएगा, अपने लखीमपुर रेलवे स्टेशन से भी ब्रॉड गेज की एक्सप्रेस ट्रेने चलेंगी, जिससे सफर में समय की बचत व पैसे की बचत होगी परंतु इसके विपरीत रेलवे ने मैलानी लखनऊ रेल प्रखंड पर चल रही अपर्याप्त पैसेंजर ट्रेनों को ही विशेष का दर्जा देकर यात्रियों की जेब ढीली कर दी है।
विशेष ट्रेनों के नाम पर पैसेंजर ट्रेनों का किराया रेलवे ने लगभग 3 गुना तक बढ़ा दिया है जिस कारण आम यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है।
कोरोना महामारी के दौरान 2020 में रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया हालांकि 2021 में कोरोना का असर कम होने के बाद पैसेंजर ट्रेनों को बहाल करने की कवायद शुरू हुई, रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन का संचालन स्पेशल (विशेष) के नाम से शुरू किया, जिसमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन का किराया ₹10 के स्थान पर ₹30 कर दिया गया।
__________________________
No comments