#लखीमपुर महाप्रबंधक के दौरे से आम यात्री हुए परेशान
#लखीमपुर
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओ को देखने आए महाप्रबंधक (रेलवे) की विशेष गाड़ी उस समय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आई जब विशेष गाड़ी संख्या 05085 की प्रतीक्षा में कई यात्री प्लेट फार्म नंबर 1 पर मौजूद थे ,महाप्रबंधक की गाड़ी जैसे ही प्लेटफार्म नंबर 1 पर आई यात्रियों में अफरा तफरी मच गई की उक्त विशेष गाड़ी में तो जनरल कोच है ही नही प्लेट फार्म पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने बताया कि यह गाड़ी महाप्रबंधक महोदय की है जो स्टेशन पर दौरा करने को आए है। फिर इसके बाद में यात्रियों द्वारा अपनी विशेष रेलगाड़ी की प्रतीक्षा की जाने लगी जब उक्त गाड़ी का कोई पता न लगा तो स्टेशन मास्टर के पास लगे बोर्ड पर जब देखा गया तो वह साफ था व सभी कर्मचारी साहब की आवभगत में लगे मिले।इस दौरान 05085 मैलानी-डालीगंज विशेष ट्रेन लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग 45 मिनट की देरी से पहुंची।
No comments