News

#लखीमपुर शहर मे साप्ताहिक बंदी का असर हुआ खत्म,वर्कर्स को नही मिल रही छुट्टी

#लखीमपुर:साप्ताहिक बंदी में भी खुलती हैं शहर की दुकानें

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर शहर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी का दिन है।परंतु यहां के व्यवसायी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले कई सोमवार से मोहल्ला थर बरन गंज मार्केट के साथ साथ मेन रोड आदि कई जगहों के दुकानदार अपनी दुकानें खोलकर व्यवसाय करते हैं।बंदी के नियमो का दुकानदार पालन करते नहीं दिखते है।

साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खुलने से श्रम कानूनों की भी धज्जियां उड़ जाती हैं। रोज दुकानें खुली रहने से वर्कर को छुट्टी के लाले पड़ जाते हैं। यदि कोई मालिक सप्ताह के बीच किसी दिन अवकाश देता भी है, तो वर्कर पर जैसे अहसान करता है। जबकि श्रम कानून के अनुसार सप्ताह में एक दिन का अवकाश वर्कर का अधिकार है। जिन दुकानों में वर्कर कम होते हैं वहां तो छुट्टी ही नहीं मिलती। छुट्टी लेने पर मालिक तनख्वाह काट देता है। 

क्या कहते है जिम्मेदार

06फरवरी2023 को जब जिलाधिकारी खीरी से काल के माध्यम से जानना चाहा तो बताया गया साहब मीटिंग में बंदी के संबंध में आप सहायक श्रमायुक्त को अवगत करा दे।

बंदी के संबंध में जब (6फरवरी) सोमवार को सहायक श्रमायुक्त से जानकारी चाही गई तो पहले उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के सहयोग से बंदी रहती है और कुछ दुकानदार इस नियम के दायरे में नहीं आते हैं जिस कारण वह दुकान अपनी खोल सकते हैं सहायक श्रम आयुक्त का साफ कहना था कि यदि किसी दुकान विशेष की शिकायत आती है तो अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी परंतु जब उनको अवगत कराया गया कि यहां दुकान विशेष नहीं संपूर्ण मार्केट ही पिछले कई सोमवार से लगातार खुलती रहती है तो उन्होंने कहा इसको हम अभी दिखवा लेते हैं, आश्वासन मात्र देने के बाद भी पूरे दिन साप्ताहिक बंदी के नियमों की धज्जियां उड़ाते दुकानदार दुकान खोलें व्यापार करते रहे।

मंगलवार 14 फरवरी को जब सहायक श्रम आयुक्त खीरी से यह जानना चाहा कि क्या किसी दुकानदार पर साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने को लेकर कार्यवाही हुई है अथवा नहीं तो उनका साफ कहना था कि जब लिखित शिकायत आएगी तभी हम लेबर ऑफिस व जिलाधिकारी खीरी से अनुमति लेकर जांच कर पाएंगे।

No comments