News

#लखीमपुर : शारदानगर से भी हटेगा अतिक्रमण


अतिक्रमण हटाने को बुल्डोजर जायगा शारदा नगर,3मार्च तक का अल्टीमेटम

शारदानगर में 03 मार्च तक स्वयं हटाए अतिक्रमण, अन्यथा जेसीबी से हटेगा अतिक्रमण

एसडीएम ने अफसरों के साथ बनाई रणनीति, आमजन से किया संवाद

पूरे जिले में व्यापक जनहित में डीएम के निर्देश पर चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

लखीमपुर खीरी

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जनपद खीरी के सभी तहसीलों में व्यापक जनहित में अतिक्रमण हटाओ अभियान बदस्तूर जारी है, जिसकी तहसीलवार प्रतिदिन समीक्षा एवं अनुश्रवण डीएम स्वयं कर रहे हैं।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने शारदा नगर पहुंचकर वहां अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण की पड़ताल की।

No comments