News

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो पर अपना बयान दिया


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो पर अपना बयान दिया है.

स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह (मणिपुर वायरल वीडियो) मुद्दा न केवल संवेदनशील है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी असर डालने वाला है. विपक्षी नेताओं को इसकी जानकारी थी.लेकिन विपक्ष संसद के पटल पर इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता.''

उन्होंने कहा, ''बेहद चिंताजनक बात ये है कि कल, राजस्थान राज्य के एक मंत्री ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बात की. लेकिन उन्हें बड़े ही अपमानित ढंग से मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया.''

Via BBC 

No comments