News

युवराज दत्त महाविद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया

युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल ने राध्यकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर आयोजित संगोष्ठी में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष चन्द्रा ने राधाकृष्णन के जीवन-दर्शन के विभिन्न पहलूओं की चर्चा कर विषय प्रवर्तन किया।
 संगोष्ठी में प्रो. संजय कुमार, प्रो. नीलम त्रिवेदी प्रो. डी. एन.मालपानी, प्रो. डी. के. सिंह ने शिक्षकों की भूमिका तथा नई शिक्षा नीति पर विचार व्यक्त किये। प्राचार्य प्रो.हेमंत पॉल ने संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्पूर्ण योगदान देता है। शिक्षक दिवस के दिन हम सब अपने शिक्षकों को याद करते जिन्होंने हमें सही मार्ग पर चलना सिखाया। 





No comments