News

#हापुड़ कांड को लेकर बार कौंसिल ऑफ यूपी सदस्य व पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ला ने क्या कहा पढ़े पूरी खबर


हापुड लाठीचार्ज चार्ज कांड व प्रदेश मे अधिवक्ताओ की हत्या व उत्पीड़न के विरोध मे आगामी 8 सितंबर को बार कौंसिल उत्तर प्रदेश की आपात बैठक आहूत की गयी है उक्त जानकारी देते हुए बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य व पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि पुलिस द्वारा सामंती मानसिकता से ग्रसित होकर बिना समुचित कारण के अधिवक्ताओ महिलाओ पर बर्बर लाठी चार्ज के आरोपियो के विरूद्ध कोई कारवाई न होना बहुत निन्दनीय है अविलम्ब प्रभावी कारवाई न होने पर यूपी बार कौंसिल की आपात मीटिंग मे विस्तृत आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी

No comments