News

लखीमपुर खीरी : गली की सड़क से ऊंचे पड़े है नाले पर पत्थर,आखिर कैसे हो जल निकासी

लखीमपुर खीरी : गली की सड़क से ऊंचे पड़े है नाले पर पत्थर,आखिर कैसे हो जल निकासी

▪️नियमों को अनदेखा करने से गली में बनी रहती है जल निकासी की समस्या.
▪️कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं ले रहे है सुध.

लखीमपुर खीरी। 


वैसे तो भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कई कई दावे किए जाते रहते है परंतु जमीनी सच्चाई मानो इसके उलट है। पूरा मामला लखीमपुर शहर के बीच स्थित घनी आबादी का व्यस्तम मोहल्ला थरबरनगंज का है यह वही मोहल्ला है जहा एक छोर पर समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक रहे हाजी उस्मानी के आवास के साथ-साथ दूसरे छोर पर सदर सीट से विधायक रहे उत्कर्ष वर्मा का कैम्प कार्यालय है। ज्ञात हो कि कुछ वर्ष पूर्व नालों पर पत्थर डालने का काम नगर पालिका द्वारा करवाया गया था, जहा गलियों में पड़े पत्थरों को देख कर सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त पत्थरो को डालने में जबरदस्त तरीके से भ्रष्टाचार हुआ है, नाले पर डाले गए यह पत्थर चाहे पूर्व विधायक उस्मानी के आवास के बाहर के हो या सुनहरी मस्जिद के सामने गली में जेल की दीवार के पास के हो, दोनो ही जगह के पत्थर गली से लगभग 6 इंच ऊंचे पड़े है,इन ऊंचे पत्थरों से गली वासियों को जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ता है, वहीं अब उक्त पत्थरो को सही करवाने में अब नगर पालिका के जिम्मेदार भी कोई रुचि नहीं ले रहे है शायद मामला गली का है तभी कई शिकायतों के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

उक्त ऊंचे पड़े पत्थरों पर एक ओर जहा गंदगी फैली रहती है वही सफाई कर्मचारी भी उक्त पत्थरो पर झाड़ू नही लगाते हैं।

कहां से कहां तक पड़े है ऊंचे पत्थर : यूनिनियन बैंक वाली गली (थर बरन गंज) में राजू के मकान से शफीक के मकान तक.

4tv ऑफिस वाली गली (थरबरनगंज) में नसीम के घर से शबनम के घर के पिछले हिस्से तक.

No comments