खीरी थानाध्यक्ष ने किया पैदल गश्त,आमजन से सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की करी अपील.
उत्तर प्रदेश समेत जनपद लखीमपुर खीरी में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सम्पूर्ण लॉक डाउन का ऐलान किया था. जिसके अनुपालन में खीरी थानाध्यक्ष फ़तेह बहादुर सिंह ने 12 जुलाई दिन रविवार को कस्बे की प्रमुख सड़कों पर दल-बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया.
साथ ही आमजन को कोविड-19के संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक भी किया और सोशल डिस्टेंसिंग व कानून का पालन करने की भी अपील की. इस दौरान अनावश्यक घूम रहें लोगों को रोक कर पुलिस ने फटकारा और लॉक डाउन का पालन करने व अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने को कहा गया. साथ ही चेहरे पर मास्क पहनने की नसीहत भी दी.
No comments