पुलिस अधीक्षक खीरी ने शहर क्षेत्र में किया पैदल गश्त,नियमों का उल्लंघन करने वालों के हुए चालान..
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शहर की प्रमुख बाज़ारों, चौराहों, मार्गों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर आमजन से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व नियमों का पालन करने की अपील की.
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने और दुकान के अंदर सामान रखकर व्यापार करने के निर्देश दिए ताकि सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता रहे. साथ ही सड़क पर बिना मास्क घूमने वालों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठ कर चलने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किये गए. पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने शहर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी के दौरान स्वयं को भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए.
No comments