News

लखीमपुर खीरी को अपराध मुक्त करना प्रथम प्राथिमकता : पुलिस अधीक्षक


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार ने जनपद का चार्ज संभालते ही जनपद के  पत्रकारों से आज पुलिस लाइन सभागार में रूबरू होते हुए कहा कि उनकी प्रथम प्राथमिकता जनपद लखीमपुर खीरी को अपराध मुक्त और सरकार की मंशा के अनुरूप गरीब तबके दबे कुचले असहाय लोगों एवं समाज में महिलाओं की सुरक्षा व शांति ब्यवस्था कायम रखते हुए लोगो को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाने की होगी. पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए आगे कहा कि मीडिया के लिए हमारे बंगले और पुलिस ऑफिस के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे. पत्रकारों की सुरक्षा और समस्या का ध्यान रखते हए खीरी पुलिस सदैव तत्पर रहेगी. प्रेस कांफ्रेंस में आये हुए सभी पत्रकार बन्धुओ को धन्यवाद देते हए सहयोग की भी अपील की.

No comments