एमआरएसएम.सेकेंडरी स्कूल में आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के बच्चों के निशुल्क लिए जाएंगे प्रवेश.
यूपी के लखीमपुर शहर के नौरंगाबाद क्षेत्र में स्थित एमआरएसएम.सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर डॉ.नफीस अंसारी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते अधिकतर लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए मदरसा "रुश्दआ शजरुल मोअल्लिमीन" में पढ़ने वाले बच्चों की गत वर्ष माह अप्रैल , मई, जून , की फीस न लेने का निर्णय लिया गया है. साथ ही वर्तमान सत्र में एडमिशन भी निशुल्क लिए जाएंगे.
यह जानकारी देते हुए मदरसा के प्रबंधक मुफ़्ती नसर मोहम्मद ने बताया कि सत्र 2020-21 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा.
No comments