News

कोविड-19 से बचाव को लेकर बच्चों को जागरूक कर अब तक 1600 मास्क का वितरण कर चुके डॉ. चंद्रा



युवराज दत्त महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना,लखीमपुर के डॉ सुभाष चंद्रा ने कोरोना वायरस (COVID-19)से बचाव के लिए ग्राम भन्नसड़िया लखीमपुर में बच्चों को साबुन से हाथ धुलने का प्रशिक्षण दिया व वृद्ध माताओं और उनके परिजनों को मास्क वितरित किये तथा उपस्थित ग्रामवासियों को सोशल डिस्टेंसिग के महत्व को बताकर एक दूसरे के जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य करने व बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाने का अनुरोध किया। 
डॉ सुभाष चंद्रा स्थानीय एन एस एस स्वंयमसेवकों के सहयोग से विगत एक माह से निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वृद्ध महिलाओं, दिहाड़ी मजदूरों, किसानों, वाहन चालकों, कर्मचारियों को स्वनिर्मित मास्क वितरित कर सोशल डिस्टेंसिग बनाये रखने, साबुन से हाथ धुलने तथा  लॉकडाउन से संबंधित जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा -निर्देशों के अनुपालन के लिये जनमानस से अनुरोध कर रहे हैं। डॉ सुभाष चंद्रा  अब तक लगभग 1600 मास्क जरूरतमंदों को वितरित कर चुके हैं।वहीँ एन एस एस की टैगोर यूनिट के स्वयंसेवक कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से आरोग्य सेतु व आयुष कवच एप डाउनलोड करने एवं कोरोना वारियर्स का सम्मान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।

No comments