News

#लॉकडाउन-3 : छूट मिलते ही बाज़ारों में उमड़ी भीड़, उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ..


यूपी. के लखीमपुर खीरी ज़िले का ग्रीन जोन में शामिल होने के बाद यहाँ सरकार की गाइड लाइन के अनुसार आमजन को लॉक डाउन में कुछ राहत देने के लिए छूट दी गई है. 
ज़िले के उच्चाधिकारी लगातार जिलेवासियों से सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखने की अपील भी लगातार कर रहे है. परन्तु लखीमपुर शहर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिख रहा है. 
यहाँ दुकानों पर लग रही ग्राहकों की भीड़ सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रही है, लोग आमदिनों की तरह ही भीड़ लगाकर खरीदारी कर रहे है,इसके अतिरिक्त लखीमपुर शहर में जगह-जगह की गई बैरिकेटिंग से आमजन को काफ़ी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है, नतीजतन जो रास्ते खुले है, वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है,
 जिस कारण इस संकट की घड़ी में सोशल डिस्टेंस का पालन होता नहीं दिख रहा है. शहर की मिश्राना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत थरबरनगंज में चारो ओर की रोड बंद होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है. आलम यह है कि संकरी गलियों में लोग चार पहिया वाहन निकालने से भी गुरेज़ नहीं कर रहे है. 
ज़िला प्रशासन कोरोना वायरस और सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्यवाही कर खुली दुकानों पर भीड़ व जाम की स्थिति न उत्पन्न होने दे.नहीं तो खीरी ज़िले को ग्रीन जोन से रेड जोन में जाते समय नहीं लगेगा.

No comments