News

अवैध शराब बनाते हुए दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे..


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद की तेज़ तर्रार पुलिस अधीक्षक के कुशल दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में जनपद की तिकुनियां कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. 
बताते चले कि तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के गांव कड़ियां के मटगढ़ैया तालाब के किनारे अवैध कच्ची शराब का निर्माण कर रहे सतनाम उर्फ़ लाली पुत्र तारा सिंह व रंजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह को तिकुनियां कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक नासिर कुरैशी, कांस्टेबल जितेंद्र वर्मा, कांस्टेबल क्षीतर सिंह ने गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 86/20 धारा 60(2)Ex Act के तहत कार्यवाही की गई है.
विज्ञापन : लखीमपुर खीरी शहर में पुराना एसपी. बंगला ढाल पर घरेलू/कमर्शियल उपयोग हेतु ज़मीन उचित मूल्य पर बिकाऊ है. संपर्क करें : 9936026832/8299173797

No comments