News

लॉक डाउन में चोरों ने पार किया 50 हज़ार का माल


उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना गोला कोतवाली क्षेत्र के मेला मैदान में लॉक डाउन के चलते चोरों ने हजारों रुपए का कपड़े का सामान दुकान तोड़कर पार कर दिया. 
 बताते चलें कि रियाज पुत्र जलील अहमद निवासी मोहल्ला ईदगाह की रेडीमेड कपड़ों की दुकान कस्बे में मेला मैदान बाजार में है. रियाज़ ने बताया कि 19 मई की रात को चोरों ने हमारी दुकान की पीछे लोहे की चादर को नोच कर दुकान के एक साइड में रखे कपड़ों को चोरी कर लिया है, उन्होंने बताया कि चोरी किया गए कपड़ों की कीमत लगभग 50 से 60 हज़ार रुपए है. 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानों की निगरानी के लिए चौकीदार भारत भी मौजूद था फिलहाल रियाज़ ने प्रार्थना पत्र गोला कोतवाली में देकर कार्यवाही की मांग की है. 

 रिपोर्ट : बिजेंद्र भारती, लखीमपुर खीरी.

No comments