News

बंद धार्मिक स्थलों को खोलने के संबंध में मुस्लिम समाज ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौपा..


यूपी के शहर लखीमपुर में कोविड-19 महामारी के चलते पिछले 2 माह से अधिक समय से बंद धार्मिक स्थलों को खोलने के संबंध में मुस्लिम समाज के लोगों ने तहसीलदार सदर खीरी के माध्यम से यूपी के सीएम.को संबोधित ज्ञापन सौंपा. 

 ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के चलते देश में धार्मिक स्थल पिछले 2 माह से अधिक समय से बंद है और अब देश में लॉक डाउन-5 भी लागू करने की संभावना है. ज्ञापन में आगे कहा गया है कि कर्नाटक सरकार ने लॉक डाउन में ढील देते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है, वहाँ की राज्य सरकार  ने धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है ताकि धार्मिक स्थलों में पूजा, इबादत करके ईश्वर को मनाया जाए और इस महामारी का अंत हो सके.
 ज्ञापन में आगे मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश में भी कोविड-19 महामारी के चलते बंद धार्मिक स्थलों को खोला जाए और धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च आदि के खोलने पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता को प्राथमिकता दी जाए. ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि धार्मिक स्थलों को सिर्फ पूजा, इबादत, प्रार्थना के लिए ही खोला जाए.
 ज्ञापन सौंपने वालों में जामा मस्जिद के इमाम इसहाक, अब्दुल हक, मन्नान, कदीर समेत तमाम मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे.

No comments