News

राजस्थान :सरकार की घोषणा के बाद भी लोक कलाकारों के लिए अभी तक आवेदन प्रारूप (फाॅर्म) नहीं हुआ जारी


राजस्थान सरकार की घोषणा के बाद भी अभी तक आवेदन प्रारूप (फाॅर्म) नहीं हुआ जारी

• पिछले दिनों राजस्थान सरकार ने जरूरतमंद लोक कलाकारो को पांच-पांच हज़ार रूपये सहायता देने की करी थी घोषणा।
• अभी तक आवेदन प्रारूप (फार्म) जारी न होने से लोक कलाकारों में मायूसी।





राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन B.B.K. के राजस्थान प्रदेशध्यक्ष श्री नवल किशोर राना ने बताया कि संगठन के संस्थापक एन एस पांचाल व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रमोद सिवाच जी ने संस्थान जवाहर कला केंद्र व संगीत नाट्य कला अकादमी के आला अधिकारियों से पिछले तीन दिन से सम्पर्क कर रहे हैं की किस प्रकार राजस्थान में 5 -5 हजार रुपये सरकार द्वारा सहायता राशि दी जानी है लेकिन अभी तक संस्थानों को भी अभी मालूम नहीं है की राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि जरूरतमंद लोक कलाकारों को कैसे वितरित की जाएगी 
 संस्थान भी अभी तक सरकार की गाइडलाइंस आने के इंतजार में है।
राजस्थान युवा प्रदेशाध्यक्ष सिंगर सुरेश रणसी ने कई ऐसी घटनात्मक बातों से पर्दा उठाया है जो लोक कलाकारों के लिए घातक साबित हो सकती है 
राजस्थान प्रदेश के लोक कलाकार सावधान रहें जो आप कलाकारों से कुछ लोग सरकार द्वारा मदद दिलाने के नाम पर आपके सभी दस्तावेज बैंक खाता संख्या आदि लें रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान रहें ये लोग आपकी तमाम जानकारी हासिल करके आपके बैंक अकाउंट से भी छेड़छाड़ कर सकते हैं
वहीं राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष लक्ष्मी सुप्रिया खान ने प्रदेश की जनता से अपील की है की जिन कलाकार भाई बहनों ने अपने दस्तावेज दिए हैं उनको भविष्य में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री घनश्याम जी ने साफ साफ बताते हुए कहा की अगर किसी कलाकार भाई बहन के पास कोई असामाजिक तत्व आपके बैंक अकाउंट से छेड़छाड़ भी करते हैं तो आप को किसी भी कीमत पर आपके मोबाइल पर आएं ओटीपी नहीं देना है।
ज्ञात रहे अगर कोई सदस्य या कोई संस्थान आपके खाते में पैसे डालते हैं तो किसी प्रकार के ओटीपी की कोई आवश्यकता नहीं होती है और जब तक सरकारी,गैर सरकारी संस्थान सहायता फार्म जारी नहीं करते है तब तक आप किसी को अपनी डॉक्यूमेंट डिटेल ना दे 
ओर सरकार के आदेश आने का इंतजार करें।
सावधानी ही बचाव है।

No comments