#लखीमपुर:सपा में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नगर मंत्री व जिला महामंत्री विधि प्रकोष्ठ मनीष तिवारी एडवोकेट
सपा में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नगर मंत्री
भारतीय जनता पार्टी के नगर मंत्री रहे रोहित तिवारी लिटिल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विधि प्रकोष्ठ मनीष तिवारी एड. बुधवार को समाज वादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी प्रदेश उत्तम के सामने एमएलसी शशांक यादव की मौजूदगी में दोनों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शहर के इमली चौराहे के निकट रहने वाले मनीष तिवारी का परिवार जनसंघ के समय से जुडा रहा है। रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर दीन दयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेई का प्रवास हो चुका है। उनके नाना मोहन लाल तिवारी नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष थे। जबकि मनीष तिवारी विद्यार्थी परिषद के लिए कॉलेज के जमाने से कार्य कर रहे है।
No comments