मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू, करे आवेदन
लखीमपुर खीरी
बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर खीरी के प्रधानाचार्य ने बताया कि निदेशक, प्रशिक्षण व सेवायोजन उप्र लखनऊ से महिला एवं बाल विकास अनुभाग-1 उप्र शासन के पत्र द्वारा उप्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना *मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना* के क्रियान्वयन के निर्देश प्राप्त हुए है।
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की उम्र तक ऐसे सभी प्रशिक्षार्थी जिनके माता तथा पिता दोनों की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गयी हो या जिनके माता पिता में से एक की मृत्यु 01 मार्च 2020 के पूर्व हो गयी थी तथा दूसरे की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गयी हो या जिसके माता या पिता दोनों की मृत्यु 01 मार्च 20 के पूर्व हो गयी थी तथा उनके वैध संरक्षक की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गयी हो। 18 वर्ष की उम्र तक ऐसे सभी प्रशिक्षार्थी जिन्होंने कोविड-19 के कारण माता-पिता में से आय अर्जित करने करने वाले अभिभावक को खो दिया हो तथा वर्तमान में जीवित माता या पिता सहित परिवार की आय दो लाख रूपये प्रतिवर्ष से अधिक न हों।
उन्होंने बताया कि उप्र सरकार द्वारा उपरोक्त श्रेणी के तहत आने वाले कक्षा 9 या उससे ऊपर की कक्षा में अथवा व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 वर्ष तक के बच्चों को टेबलेट/लैपटॉप की सुविधाएं एक बार अनुमन्य/उपलब्ध कराई जाएगी। अतः उक्त श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी प्रशिक्षणार्थी तत्काल अपने व्यवसाय अनुदेशकों सूचना से अवगत कराएं ताकि सूचना उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा सके
उन्होंने जनपद के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया कि जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की उपरोक्त पात्रता पूर्ण करते है वह तत्काल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर खीरी के कार्यालय में समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो।
No comments