#लखीमपुर:फैला हुआ कूड़ा व खुले मे मूत्र कर संक्रामक रोगों को दावत देते लोग,जुर्माना ना होने से गंदगी करने वालो के हौसले बुलंद
"स्वच्छ लखीमपुर, स्वस्थ लखीमपुर" स्लोगन हवा हवाई,जिम्मेदार बेखबर
• कूड़ा फैलाने व खुले में मूत्र करने वालो पर नपाप लखीमपुर मेहरबान,शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं.
• नपाप लखीमपुर के सफाई कर्मचारी रहते गायब जबकि व्यापारियों द्वारा रखे गए निजी सफाई कर्मचारी गली में डालते है कूड़ा.
• शहर के मध्य सब्जी मंडी व थारबरनगंज जामा मस्जिद गली में कूड़े का फैलाव देख कर स्वच्छता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार कितने सजग है।
लखीमपुर खीरी।
====================
वैसे तो आपको लखीमपुर शहर की दीवारों पर "स्वच्छ लखीमपुर स्वस्थ लखीमपुर" के स्लोगन जहां-तहां लिखें दिख जाएंगे। जिनको देखने पर मानो ऐसा लगता है कि नगर पालिका परिषद लखीमपुर स्वच्छता को लेकर काफी सजग है परंतु शहर के प्रमुख मार्गो व थरबरन गंज जामा मस्जिद वाली मुख्य गली में दिन के समय भी कूड़ा व गंदगी का अम्बार लगा रहता है जिसकी बार-बार की जा रही शिकायत को नजरअंदाज कर नगर पालिका परिषद लखीमपुर की कथनी व करनी दोनों में अंतर स्पष्ट रूप से समझा व देखा जा सकता है।
बताते चले कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की सेकंड लेयर अभी थमी ही है परंतु संक्रामक रोगो को दावत देता हुआ शहर की मुख्य मार्गो प्रमुखता मेला मैदान भुइफोरवा नाथ मंदिर तिराहा, सब्ज़ी मंडी, खीरी रोड रेलवे माल गोदाम व थर बरन गंज जामा मस्जिद वाली मुख्य गली में फैला कूड़ा व खुले में मूत्र करते लोग व नगरपालिका परिषद लखीमपुर की उदासीनता के चलते संक्रामक रोगों के फैलने की एक बेहतरीन फील्ड बनती जा रही है। यह कहना गलत ना होगा की यदि क्षेत्र में संक्रामक रोगों ने पांव पसारे तो इसकी मुख्य जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद लखीमपुर की होगी क्योंकि कई बार खबर प्रकाशित व कई बार शिकायतों के बाद भी नगर पालिका परिषद लखीमपुर व जिला प्रशासन के अधिकारियों की कान में जूं तक नहीं रेंगती है। अब देखना होगा कि जिलाधिकारी खीरी व अन्य जनप्रतिनिधि क्या आमजनमानस के लिए नासूर बनती जा रही गंदगी की समस्या से क्या निजात दिला पाएंगे।
No comments