शहर की जामा मस्जिद वाली गली जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते ले रही कूड़ा डलाव घर का रूप
व्यापारियों व सैलून संचालकों द्वारा गली में इकट्ठा कर दिया जाता कूड़ा , शिकायत के बाद भी जुर्माना की कोई कार्यवाही नहीं
गंदगी के कारण दुर्गंध व मक्खियों से गली के लोग परेशान
कूड़ा फैलाने व खुले में मूत्र करने वालो पर नपाप लखीमपुर मेहरबान,शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं.
शहर के मध्य सब्जी मंडी व थारबरनगंज जामा मस्जिद गली में कूड़े का फैलाव देख कर स्वच्छता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार कितने सजग है।
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर शहर में स्वच्छता के नाम पर जो दावे नगर पालिका द्वारा किए जा रहे है उसकी सच्चाई का अंदाजा शहर की मुख्य जगहों को देख कर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।शहर के बीचोबीच स्थित सब्जी मंडी जिसमें शहर का शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो सब्जी न लेता हो,सब्जी मंडी में नगर पालिका द्वारा बनाया गया कूड़ा डलाव घर में आवारा जानवरो के अलावा सुवर मंडराते व लड़ते रहते है। डलाव घर से उठती दुर्गंध व भिनभिनाती हुई मक्खियां लगातार संकरमण को दावत दे रही है वही शहर के बीचोबीच स्थित व्यस्त गली जामा मस्जिद वाली गली में व्यापारियों व सैलून संचालकों द्वारा कूड़ा का ढेर निजी सफाई कर्मियों द्वारा लगाया जाता है,इसके विपरित नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कब आएंगे और कब नही यह कोई नही जानता वही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाला भी उक्त गली का रुख नही करता है।जिससे गली वासी गंदगी व दुर्गंध में रहने को विवश है। परंतु साहब लोग भीषण गर्मी में वातानुकूलित कमरों में आराम करते नही थक रहे है।
मुख्य आवासीय जगह व्यवस्था नगण्य है जिस कारण कूड़ा बिखरा रहता है -
1– जामा मस्जिद वाली गली में थारबरनगंज
2–सब्जी मंडी स्थित कूड़ा घर
3– शिवकलोनी स्थित मास्टर साहब के घर के निकट आदि
No comments