अधिवक्ता संघ खीरी चुनाव : अफसर अली एडवोकेट ने संयुक्त मंत्री पद हेतु दाखिल किया नामांकन पत्र
जिला अधिवक्ता संघ खीरी चुनाव..
लखीमपुर खीरी
अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी से संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी अफसर अली एडवोकेट ने जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी में निर्वाचन समिति के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया इस मौके पर संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी अफसर अली एडवोकेट ने बताया की वे जिला अधिवक्ता संघ खीरी की पिछली कार्यकारिणी मे बतौर मीडिया प्रभारी रहते हुए जिस ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया था अगर इस बार भी सम्मानित अधिवक्ताओं का साथ मिला तो उसी तरह आगे भी जिला अधिवक्ता संघ द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी को मैं पूरी जिम्मेदारी से निभाने का वायदा करता हूं।
अफसर अली एडवोकेट प्रत्याशी संयुक्त मंत्री के अनुमोदक रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार भार्गव ने बताया कि अफसर अली ने वर्ष 2019 की अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी मे बतौर मीडिया प्रभारी रहते हुए अधिवक्ता संघ के प्रति काफी संघर्षशील रहे और अपने पद के दायित्वों का बखूबी अनुपालन किया साथ ही अफसर अली एडवोकेट को संयुक्त मंत्री पद हेतु वोट देने के लिए अधिवक्ताओं से अपील की साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद इजराइल ने बताया अफसर अली का व्यवहार बहुत ही अच्छा है और उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से संयुक्त मंत्री मे अफसर अली को वोट देने की अपील की नामांकन पत्र दाखिल करते समय अवध बिहारी अवस्थी एडवोकेट, सोमिल बाजपेई एडवोकेट, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, सन्दीप कुमार एडवोकेट, मो०इसहाक एडवोकेट,श्रीकांत गौतम एडवोकेट, आसिफ सुहेल एडवोकेट,शफीक अली एडवोकेट, राजेश कुमार एडवोकेट, जियाउल हक गौरी एडवोकेट, वहीदुल अली एडवोकेट आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
No comments