गोला सदर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस न होने से लगता है आये दिन जाम
गोला सदर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस न होने से लगता है आये दिन जाम
▪️गोला में ट्रैफिक पुलिस न होने से आए दिन लगता है बड़ा जाम।
गोला खीरी।
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के नाम से विश्व विख्यात है यहां प्रत्येक दिन सैकड़ों की मात्रा में विदेशी सैलानी दर्शन करने के लिए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए दूरदराज क्षेत्रों से आते हैं। जिसके चलते सदर चौराहे पर पुलिसकर्मी के ना होने से जाम की समस्या बनी रहती है।
वही सुबह स्कूलों में जाने के लिए लोग घंटो सदर चौराहे पर जाम के झाम में फंसे रहते हैं। जिसका मुख्य कारण है कि ई रिक्शाओं की गाइडलाइन न जारी होना। और बहुतायत हजारों की संख्या बिना मानक अनुरूप ई-रिक्शा गोला गोकरण नाथ मे चलाए जा रहे हैं। जिसके चलते सदर चौराहे पर जाम होना आम बात है। वहीं सदर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान तैनात होमगार्ड भी एक दूसरे की बगलें झांकते नजर आते है। जिसके चलते शुबह स्कूल के समय और शाम को छुट्टी के पश्चात सदर चौराहे पर जाम की स्थित और भी भयावह हो जाती है। जिसके चलते गोला में व्यापारियों ने कई बार पुलिस अधीक्षक को एक ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की। लेकिन ब्यापारियो की मांग ठंडे बस्ते मे पहुंच जाती है।लेकिन गोला मे सदर चौराहे पर जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है।सदर चौराहे पर जाम का एक और बडा कारण यह है कि सैकडो की मात्रा मे ई रिक्सा बे तरतीब खडे हो जाते है और लोगो का सदर चौराहा पार करना बडी समस्या बन जाता है।
No comments