मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के विधानसभा कोषाध्यक्ष बनाए गए अकील अशरफ
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड श्रीनगर विधान सभा अध्यक्ष महताब खान ने ग्राम अगर बुजुर्ग के अकील अशरफ को विधानसभा कोषाध्यक्ष भार सौंपा।
लखीमपुर खीरी
सोमवार को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड (समाजवादी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संतुति व मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा व जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ब जिला अध्यक्ष माधुर्य सिंह मधुर की अनुमति से मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के श्रीनगर विधानसभा अध्यक्ष मेहताब खान ने ग्राम अगर बुजुर्ग के अकील अशरफ को विधानसभा कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। महताब खान ने बताया कि अकील अशरफ से पार्टी को यह आशा रहेगी कि वह पार्टी की नीतियों को जनता के बीच पहुंचा कर पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
No comments