मिल प्रशासन व किसान नेताओ की नही बनी बात धरना रहेगा जारी
मिल प्रशासन व किसान नेताओ की नही बनी बात धरना रहेगा जारी
▪️सौ करोङ रूपये किसान के खाते पर भेजने के चलते अडे रहे किसान।
गोला खीरी।
बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड में किसान नेताओं के द्वारा कई दिनों तक वे बुनियादी धरना चल रहा था जिसके चलते किसान नेता एवं मिल प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता मंडी परिसर में असफल होती दिखाई दी।
मालूम हो कि बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड के द्वारा पिछले वर्ष का भुगतान न दिए जाने के चलते किसान नेताओं ने बड़े पैमाने पर मिल गेट पर धरना दिया था। लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम के चलते किसानों ने तारीख तय कर दी थी। कि इस दिन तक का पूरा पैसा मिल के द्वारा दिया जाएगा। लेकिन तय तिथि के अनुसार भी मिल प्रबंधक तंत्र के द्वारा किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचाया गया है। जिसके चलते किसान नेताओं ने गन्ना सोसाइटी में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। जिसके चलते गोला उप जिला अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्या के चलते गोला में मिल प्रबंधक तंत्र के अधिकारियों एवं किसान नेताओं की आपसी बात करने को आश्वासन दिया गया था। लेकिन मिल प्रबंधक तंत्र एवं किसान नेताओं के दो राउंड की वार्ता विफल होती नजर आई। जिसके चलते किसान नेताओं ने कहा कि हमारा पेमेंट अतिशीघ्र 1 सप्ताह के अंदर किया जाए। लेकिन प्रबंधन तंत्र मिल के कर्मचारियों ने 20 जनवरी तक 100 करोड़ रुपया किसान के खाते में दिए जाने की बात कही। इस पर किसान नेता उग्र हो गए और कहा कि इसका कोई भी प्रमाण नहीं है। आप लोग हर वादे से मुकर रहे हैं। इसलिए हम लोग विशालकाय अनिश्चितकालीन धरना देकर मिल के कर्मचारियों को जगाने का कार्य करेंगे। जिसके चलते 1 सप्ताह के अंदर ही किसानों ने बकाया भुगतान दिये जाने के चलते किसान नेता अंजनी दिक्षित. अमनदीप सिंह संधू.बलकार सिंह रंजीत मौर्य. श्री कृष्ण.अनुराग मिश्र पूर्व प्रधान जडौरा आदि ने किसानों के ऊपर आरसी जारी करने की भी बात एसडीएम गोला के समक्ष कही गई। लेकिन उपजिलाधिकारी गोला ने बताया कि यह बात जिला अधिकारी के संज्ञान में देकर उचित कार्रवाई की जाएगी। आरसी को नहीं काटा जाएगा जिसके लिए कुछ समय चाहिए वही किसान नेताओं ने कहा कि मिल प्रबंधन तंत्र 100 करोड़ रुपए माननीय जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के नाम जमानत के तौर पर चेक काट के दे तो हम लोगो को पूर्ण विश्वास होगा। और कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं होगी। यदि यह सब अतिशीघ्र नहीं किया जाएगा तो बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन जारी किया जाएगा इसकी सारी जिम्मेदारी मिल प्रबंधक तंत्र के अधिकारियों की होगी।
No comments