उपडाकघर में सर्वर की बदहाली , कार्य प्रभावित, उपभोक्ता परेशान
उपडाकघर में सर्वर की बदहाली , कार्य प्रभावित, उपभोक्ता परेशान
बाॅकेगंज खीरी
कस्बा स्थित उपडाकघर में सर्वर ठप होने से विभाग की सेवाएं तमाम दिनों से बन्द पड़ी है। सर्वर न होने के कारण डाकघर का कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को 12 किलोमीटर की दूरी तय करके गोला पोस्ट आफिस जाना पड़ता है वही डाकघर में स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री का भी कार्य प्रभावित है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अन्य कार्यों से आए उपभोक्ताओं को दिन भर अपने कार्य के लिए इन्तजार करना पड़ता है। लगभग दो सप्ताह से सर्वर न होने के कारण लोग सुबह से लेकर शाम तक अपने कार्य पूरा होने का इंतजार करते हैं। लेकिन कनेक्टिविटी ना होने के कारण उन्हें शाम को मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। सर्वर की बदहाली के कारण अन्य क्षेत्रों से अपने कार्य के लिए आने वाले ग्रामीणों के उपडाकघर में नगदी, जमा, निकासी सहित अन्य कार्य लगातार प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि लोगों का आरोप है कि डाक कर्मचारी समय से ऑफिस पहुंचते ही नहीं है। लापरवाही के चलते डाकघर में पूर्व में भी कई दिनों तक नेटवर्किंग सेवाएं बाधित हो चुकी है। नेटवर्क फेल होने की समस्या आए दिन बनी हुई है। इससे स्थानीय ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई है। आश्चर्य है कि शिकायत के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। जिससे नागरिकों में डाकघर की अव्यवस्था को लेकर आक्रोश है। दो सप्ताह से लेन-देन सहित अन्य कार्यों को लेकर डाकघर पहुंचने वाले नागरिकों का कोई काम नहीं हो पा रहा है। पिछले तमाम दिनों से निरंतर सैकड़ों लोगों को रोजाना समस्याओं का सामना करना पड़ हैं। इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि शिकायतों के बाद भी प्रधान डाकघर एवं डाक विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने समस्या के निराकरण में किसी तरह की गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
No comments