News

आम जन की माँग बढ़ाई जाए रेलगाड़ियों की संख्या..


सीतापुर-लखीमपुर-मैलानी रेल प्रखंड पर 129 वर्ष पुरानी छोटी लाइन को अमान परिवर्तन कर बड़ी लाइन में बदला गया ! जिसका कार्य लगभग 3 वर्ष से अधिक चला,जिसके बाद सीतापुर से लखीमपुर तक मात्र दो जोड़ी रेल गाड़ियों का संचालन शुरू किया गया ! जिसका रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी व खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने 28 अगस्त 2019 को उद्घाटन स्पेशल रेल गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रेल गाड़ियों के संचालन की शुरुआत की थी ! उसके बाद फ़रवरी माह में लखीमपुर से मैलानी तक रेल गाड़ियों का संचालन शुरू किया गया ! बता दें कि इस रेल प्रखंड पर मात्र दो जोड़ी रेल गाड़ियों का संचालन अपर्याप्त साबित हो रहा है ! पिछले दिनों पड़े होली त्यौहार पर आमजन को यह उम्मीद थी कि अब इस रेल प्रखंड  पर यात्री रेलगाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी परंतु त्यौहार के मौसम में भी इस रेल प्रखंड पर मात्र 2 जोड़ी यात्री रेलगाड़ियों का संचालन किया गया, जिसमें एक एक्सप्रेस व एक पैसेंजर रेलगाड़ी है ! 

होली त्यौहार पर हरगांव, लखीमपुर, गोला, मैलानी स्टेशन से यात्रियों की भारी भीड़ संचालित इन 2 जोड़ी रेल गाड़ियों से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई, जिस कारण इन 2 जोड़ी रेलगाड़ियों में यात्रियों की काफी भीड़-भाड़ देखने को मिली ! रेलगाड़ियों में त्यौहार के मद्देनज़र भीड़-भाड़ होने के कारण आमजन को खास कर महिलाओं, बच्चों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा  जिस कारण आमजन में काफी आक्रोश है ! सीतापुर-लखीमपुर-मैलानी रेल प्रखंड के  यात्रियों ने मांग की है कि इस रेल प्रखंड पर कम से कम 4 से 5 जोड़ी यात्री गाड़ियों को बढ़ाया जाए ! तभी क्षेत्र की जनता को बड़ी लाइन की ट्रेनों का लाभ मिल सकेगा ! नहीं तो आम जन डग्गामार वाहनों से सफर करने पर मजबूर रहेगा !
 ज्ञात हो कि छोटी लाइन की ट्रेनों के संचालन के समय इस रेल प्रखंड पर 4 जोड़ी एक्सप्रेस व 6 जोड़ी पैसेंजर रेलगाड़ियों का संचालन प्रतिदिन होता था ! बड़ी लाइन की ट्रेनों के संचालन शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि इस रेल प्रखंड पर यात्री गाड़ियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा परंतु ऐसा हुआ नहीं! जिस कारण लोगों में रोष व्याप्त है! आमजन ने मांग की है कि इस रेल प्रखंड पर भी यात्री गाड़ियों की संख्या को बढ़ाया जाए! लोगों ने मांग की है कि मैलानी से कानपुर, बनारस, प्रयागराज व कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए!

मो० तलहा हसन लखीमपुर यूपी

No comments