News

कोरोना वायरस मे हर किसी को मास्क पहनने की ज़रूरत नहीं, कोरोना वायरस के लक्षण बचाव व सावधानिया


वुहान शहर का नाम भले ही चीन के बीजिंग या शंघाई जैसे शहरों की लिस्ट में नहीं लिया जाता है लेकिन दुनिया के नक्शे पर इसका अपना वजूद है l जानलेवा कोरोना वायरस की शुरुआत इसी वुहान शहर से हुई l जानलेवा कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से शुरू होकर दुनिया के कई देशों में फैल चुका है l दुनिया के कई देशों ने इस जानलेवा वायरस से बचाव के लिए सुरक्षा की दृष्टि से कई अहम फैसले लिए हैं l लोगों को भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से मना किया जा रहा है और लोगों के विदेश जाने जाने पर रोक लगा दी गई है l 

 इसी कड़ी में भारत देश में भी सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर कई अहम फैसले लिए हैं l भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में भी कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने लोगों को सतर्क व जागरूक रहने को कहा है l सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह जब तक जरूरी ना हो यात्रा करने से बचें,  अधिक भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से बचें l सरकार ने स्कूल कॉलेज मॉल व सरकारी ऑफिस बंद करने के भी निर्देश दिए हैं l राज्य में कोरोना वायरस के चलते परीक्षाएं टाल दी गई हैं l 
: कोरोना वायरस के लक्षण :

 कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षणों से अंदाजा लगाया जा सकता है  (सांस लेने में थोड़ी तकलीफ खांसी या फिर बहती हुई नाक) लेकिन corona virus परिवार के कुछ वायरस बहुत खतरनाक होते हैं, जैसे सार्स (सिलियर एक्यूट रेसपिरेटरी सिंड्रोम) और मर्स (मिडल ईस्ट रेसपिरेटरी सिंड्रोम) l 
 चीन के वुहान से शुरू हुआ जानलेवा संक्रमण को नोबेल कोरोना वायरस या nCoV का नाम दिया गया है l यह कोरोना परिवार की एक नई नस्ल है जिसकी पहचान अभी तक इंसानों में नहीं हो पाई थी l इस संक्रमण से निजात पाने के लिए फिलहाल कोई खास इलाज नहीं है l डॉक्टर संक्रमित मरीजों का इलाज फिलहाल उनके लक्षण के आधार पर ही कर रहे हैं l

: कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को कम करने के उपाय :

1:- बार-बार साबुन और पानी से हाथ को साफ करते रहे l

2 :-छीकते या खांसते वक्त नाक और मुंह को ढके l

3 :- यदि आप मांस खाते हैं तो पूरी तरह से पका हुआ मांस ही खाएं l

4 :- सर्दी या फ्लू से संक्रमित लोगों के पास जाने से बचें l

5 :- जंगली जानवर व पालतू जानवरों से भी उचित दूरी बना कर रहे l

: मास्क पहने या ना पहने :

 जानकारों के कहने के अनुसार हर किसी को मास्क पहनना जरूरी नहीं है l मास्क केवल तभी पहने जब आप में COVID-19 के लक्षण ( खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई) होl जब आप COVID-19 से प्रभावित व्यक्ति या मरीज की देखभाल कर रहे हो या आप एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आप इन लक्षणों से प्रभावित मरीजों की देखभाल कर रहे हो l

: मास्क पहनते समय यह ध्यान रखें :

1 :- मास्क पहनते समय अपनी नाक मुंह और थोड़ी के ऊपर मास्क लगाएं और सुनिश्चित करें कि मांस के दोनों और कोई कैप ना हो ठीक से फिट करें l

2 :- डिस्पोजेबल मास्क का पुनः प्रयोग ना करें और प्रयोग किए गए मास्को को कीटाणु रहित कर बंद कूड़ेदान में डाल दें l

3 :- मास्को को उतारते समय मास्क की गंदी भारी सतह को ना छुएं l

4 :- मास्क के गीला होने पर या हर 6 घंटों मे  मास्क को बदलते रहें l 

5 :- मास्को को हटाने के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी या अल्कोहल आधारित हैंड रब से धोएं l

No comments