News

नाबालिग युवक को दबंगो ने जान से मारने की नियत से मारा, रिपोर्ट दर्ज


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला महराजनगर में दबंग व्यक्ति व उसके पुत्रो द्वारा मोहल्ले के ही नाबालिग युवक को जान से मारने की नियत से मारा पीटा गया, जिस कारण नाबालिग युवक काफ़ी डरा सहमा हुआ है l नाबालिग युवक के परिवार वालों ने सदर कोतवाली में दबंग व्यक्ति व उसके पुत्रो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है l
बताते चले कि लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजनगर मोहल्ले में रहने वाले हमीद खां ने बताया कि उनका नाबालिग पुत्र हसनैन 13 वर्ष 10 मार्च दिन मंगलवार को घर के पास मैदान में खेल रहा था, जिसका विरोध दबंग व्यक्ति अख़लाक़ व उसके पुत्रों अमान व ज़ीशान ने किया और उक्त नाबालिग युवक हसनैन को घेर कर जान से मारने की नियत से लात घुसो से मारने पीटने लगे, नाबालिग युवक हसनैन किसी तरह दबंगों के चंगुल से बच कर अपने घर भाग आया तभी उपरोक्त दबंग लोग नाबालिग हसनैन के घर में घुस आए और नाबालिग हसनैन को जान से मारने के इरादे से दबंग अख़लाक़ ने नाबालिग युवक का गला दबाना शुरू कर दिया l शोर गुल सुनकर मोहल्ले के रियाज़ अहमद उर्फ़ मोनू व शफीक अहमद व मोहल्ले के अन्य लोगो के आ जाने से उक्त दबंग लोग आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए l इस घटना की शिकायत नाबालिग युवक हसनैन के पिता हमीद खां ने सदर कोतवाली में की, जिसका संज्ञान लेते हुए इन दबंग अख़लाक़, अमान व ज़ीशान के विरुद्ध  धारा 323, 504, 506, 452 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है l
मोहल्ले वासियों ने बताया कि यह दबंग व्यक्ति अख़लाक़ इसके पुत्र  इससे पहले भी मोहल्ले में काफ़ी झगड़ा कर चुके है व खुद की पुलिस में अच्छी पहुंच बता कर लोगो पर रौब झाड़ते है l लोगों ने बताया कि मोहल्ले में इस दबंग व्यक्ति अख़लाक़ व उसके पुत्रो अमान, ज़ीशान के आतंक से लोग ख़ासकर छोटे-छोटे बच्चे काफ़ी भयभीत रहते है l लोगो की माँग है कि ऐसे दबंग पिता-पुत्रो पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही हो, जिससे आमजन इन दबंग पिता-पुत्रों के आतंक से निजात पा सके l

No comments