News

यूपी में कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए किए गए कई सरकारी उपाय...

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए कई एहतियाती उपाय किये गये हैं। शिक्षा संस्‍थान दो अप्रैल तक बंद कर दिये गये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं सहित सभी परीक्षाएं स्‍थगित कर दी गई हैं।इसके साथ ही पर्यटन स्‍थलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
 राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता सिद्धार्थ नाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सरकार उन दिहाड़ी मजदूरों को वित्‍तीय मदद देने पर विचार कर रही है,जिन्‍हें कोरोना के कारण काम नहीं मिल रहा है।
इसके लिए तीन सदस्‍यों की एक समिति बनाई गई है,जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। 
सभी जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे पोस्‍टरों और बैनरों के जरिये जागरूकता अभियान चलाएं। कोरोना संक्रमित मरीजों का अस्‍पतालों में नि:शुल्‍क इलाज किया जाएगा।

No comments