News

Covid_19 संकर्मण से बचाव के लिए चल रहे लॉक डाउन में गरीब परिवारों की मदद को आगे आए क्षेत्रीय वनाधिकारी गोवर्धन दिया एक सप्ताह का वेतन..


चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत होने के बाद भारत देश में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी l जिसके चलते कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च से 14 अप्रैल 2020 तक देश में लॉक डाउन का आदेश जारी किया व देश की जनता से घर में ही रहने की अपील की l जिसका काफी असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है l  
लॉक डाउन के चलते बहुत से ऐसे गरीब असहाय परिवार हैं,जिनको दो वक्त की रोटी खाने के लाले पड़े हैं l लॉक डाउन के चलते मजदूर पेशा लोगों को काम ना मिल पाने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है l देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से ऐसे लोगों की मदद करने की अपील की है l इसी के मद्देनजर देश का हर नागरिक अपने क्षमता के अनुसार ऐसे गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आ रहा है, जो इस लॉक डाउन में दो वक्त की रोटी का भी जुगाड़ नहीं कर पा रहे हैं l

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा के क्षेत्रीय वन अधिकारी गोवर्धन बृजेश सिंह परमार ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी में देश के गरीब असहाय परिवारों की मदद के लिए अपनी एक सप्ताह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है l

 रिपोर्ट : राजकुमार शर्मा मथुरा यूपी

No comments