मथुरा: corona virus से बचाव के चलते लॉक डाउन के कारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा दुकानों के खुलने का समय और आवश्यक वस्तुओं का मूल्य निर्धारित किया गया
प्रातः 07 बजे से मेडीकल स्टोर सांय 05 बजे तक खुले रहेंगे
आटा चक्की प्रातः 08 से रात्रि 09 बजे तक खुलेंगी
जनपद की 09 फ्लोर मील 24 घंटे चालू रह सकती हैं
काला बाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं के दर निर्धारित किये
प्रशासन ने क्षेत्रबार मथुरा एवं वृन्दावन के मेडीकल स्टोर की लिस्ट जारी की
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में कोरोना वायरस एवं आवश्यक सामग्री की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में बैठक संपन्न र्हुए, जिसमें निर्णय लिया गया कि 28 मार्च को पूर्व की तरह प्रातः 07 से 11 बजे तक खाद्यान्न सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी। बीमार व्यक्तियों के विशेष ध्यान रखने हेतु मेडीकल स्टोर समय प्रातः 05 से सांय 07 बजे तक खोल दिये गये हैं, जो लोग दवा लेने आयें वह डाॅक्टर का पर्चा आवश्यक रूप से लायें तथा मेडीकल स्टोर पर सोशल डिस्टेंश को बनाये रखें।
श्री मिश्र ने बताया कि आटे की उपलब्धता बनाये रखने के लिए सभी आटा चक्कियों को प्रातः 08 से रात्रि 09 बजे तक खुली रहेंगी, जिससे लोग अपना अनाज पिसा सकें। उन्होंने जनपद में कार्यरत 09 फ्लोर मील को 24 घंटे कार्य करने के लिए स्वतंत्र किया है। जनपद में काला बाजारी को रोकने के लिए 06 टीमें गठित की गई हैं, जिसका नोडल अधिकारी जिला खाद्य एवं औषधि अधिकारी चन्दन पाण्डेय को बनाया गया है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी द्वारा विभिन्न खाद्यान्न एवं सब्जी के दर निश्चित कर दिये गये हैं, जिसमें आटा 05 किलो0 160 रु. चावल 05 किलो 200 रु. नमक प्रति किलो 20 रु. अरहर की दाल 120 रु. सरसों का तेल 125 रु. चीनी 45 रु. टमाटर 40 रु. लौकी एवं कद्दू, बैंगन, फूलगोभी एवं बन्दगोभी 30 रु. हरी मिर्च 40 रु. सेब 120 रु. केला 50 रु. दर प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सामान होम डिलीवरी से भेजने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इससे अधिक कीमत पर सामान बेचेगा उसे आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा-3/7 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड, ज्वाइंट मजिस्टेªट जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार मीणा, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
रिपोर्ट : राजकुमार शर्मा मथुरा
No comments