News

"गुरु की झोली मे है बहुत कुछ शिष्य मे देखते है कुछ तो दे देते है सब कुछ":-आचार्य चैतन्य जी महाराज

"गुरु की झोली मे है बहुत कुछ शिष्य मे देखते है कुछ तो दे देते है सब कुछ":-आचार्य चैतन्य जी महाराज

अम्बाला 

मानव चौक समीप श्रीगोपीनाथ मंदिर सतसंग भवन मे जारी संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह अमर कथा के चौथे दिन भागवत पोथी पूजन के लाभार्थी यजमान श्री अर्जुन धीमान कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव,सूरज प्रकाश गोयल, दीपक धीमान,अनिल पाण्डेय,रामचन्द्र धीमान,व शिव शंकर चौरसिया ने तिलक टीका लगाकर व पुष्प माला पहना कर आशीर्वाद लिये|पण्डित रविन्द्र नाथ तिवारी ने स्वस्ति वाचन किया|कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज ने अजामिलकथा,गजेन्द्र मोक्ष कथा,समुद्र मंथकथा,वामन अवतार कथा पश्चात सूर्यवंश व चन्द्रवंश राजाओं की कथा श्रवण कराये|आचार्य सनातन चैतन्य जी ने वामन कथा प्रसंग पर बोले की भक्त प्रहलाद के कुल मे राजा बली हुए बली राजा अपने गुरु शुक्राचार्य की सेवा कर बहुत ही बलशाली हो गया था उधर स्वर्ग के राजा इंद्र अपने गुरु का अनादर करने की वजह से बलहीन व ऐश्वर्य हीन हो गये!बली ने अनेको यज्ञ किये और यज्ञोपरान्त याचकों को खूब दान देते थे|99 यज्ञ पूर्ण कर 100वे यज्ञ कर रहे थे| देवताओं की माता अदिति अपने पुत्रों की दयनीय स्थिति को देख कर दुखीत थी माता अदिति ने अपने पति कश्यप ॠषि से याचना करती है की मुझे ऐसा पुत्र चाहिए जो असुरो को पराभूत कर हमारे देव पुत्रो का मान बढे़|कश्यप ॠषि ने इसके लिए एक विशेष अनुष्ठान"पयोव्रत" करने की बात अदिति को बताते हैं|इस व्रत अनुष्ठान से अदिति के यहां भाद्रशुक्ल द्वादसी को वामन भगवान अवतरित होते है| देव गुरु बृहस्पति ने भगवान वामन का उपनयन संस्कार किये और दक्षिणा मे राजा बली से दान मांगकर लाने को बोले और बताये की इस समय कच्छक्षेत्र नर्मदा नदी के तट पर बलीराजा यज्ञ कर रहे है वही जाकर भिक्षा मांगे|वामन भगवान जहाँ बली राजा यज्ञ कर रहे थे गये और भिक्षा मे तीन पग भूमि मागते है|संकल्प करा कर भगवान विराट रुप लेकर एक पग से पूरा अंतरिक्ष लोक व दूसरे पग से पूरे पाताल लोक को नाप लेते है तीसरे पग रखने के लिये कोई स्थान नही बचा बलीराजा अपने शिर को भगवान के चरणों मे रख देते है भगवान वामन बली राजा को सुतल लोक का राजा नियुक्त कर स्वयं बली राजा के चौकीदार बन जाते है|दान करने मे अभिमान नही होना चाहिए भगवान ने बली राजा के अंदर जो अभिमान आ गया था उसी दोष को मिटाने के लिए वामन रूप धारण किये थे|आगे कथा मे बताया कि सूर्य वंश मे भगवान श्रीराम का जन्म होता है और चन्द्र वंश मे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होता है|कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्म कथा प्रसंग श्रवण कराये| इस अवसर पर पूर्वांचल पूजा समिति सदस्यों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की सुन्दर झूला झांकी सजायी गई थी|

No comments