News

लखीमपुर खीरी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में योगाभ्यास के साथ पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में योगाभ्यास के साथ पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया


≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रजापिता ब्राम्हकुमारी आश्रम में योगाभ्यास के साथ "पुण्य स्मृति दिवस "मम्मा जी की पावन स्मृति पर मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम योगाभ्यास कराया गया, तत्पश्चात राजयोगिनी नीलम दीदी ने योग को शरीर और आत्मा को पवित्र रखने वाला बताया, उन्होंने आगे कहा योग वैसे तो सनातन धर्म का अभिन्न अंग है लेकिन इसे किसी भी पंथ, मज़हब के लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के निमित्त कर सकते हैं। अधिवक्ता मनीष तिवारी ने बताया की चित्त की वृत्तियों के संयम के लिए योग अनिवार्य है, एकाग्रता सभी सफलताओं की जननी है जोकि सिर्फ योग से ही संभव है। इसी क्रम में आगरा से आये ऋषि, जयंत, विनय, योगी ने भी योग दिवस पर अपने विचारों को व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति और शरीर, आत्मा के लिए योग की आवश्यकता को बताया। इस अवसर पर विशेष रूप से मोहम्मदी से बीके अनुराधाजी, मिश्रिख से बीके सरस्वती जी, तिकुनियाँ से बीके किरन जी, समेत चक्रधर राय जी, सूर्यप्रसाद जी, बीके निरुपमा जी, बीके शैलेश, बीके अरुण, बीके गुड़िया जी, बीके सुधा जी, बीके सरिता जी, बीके पूजाजी,समेत कई लोग उपस्थित रहे।

No comments