News

लखीमपुर : ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल को हुआ भंडारे का आयोजन

ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल को हुआ भंडारे का आयोजन
≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल के उपलक्ष्य में सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तजनो का ताता लगा रहा, भक्त जन सुंदरकांड पाठ रामचरितमानस पाठ हनुमान चालीसा पाठ व पूजन अर्चन कर सुबह से ही भक्त जनो द्वारा श्रद्धा भाव से स्टाल लगाकर जगह जगह प्रसाद रुपी पूड़ी सब्जी, हलवा, बूंदी, शर्बत वितरण किया गया। लखीमपुर शहर के सीतापुर रोड स्थित नहरिया बरखेड़वा रोड पर युवराज दत्त महाविद्यालय मैदान के निकट शहर के वरिष्ठ नागरिक श्री शिव कुमार गुप्ता द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, इस दौरान आमजन को पूड़ी सब्ज़ी व ठंडा पानी प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
इस अवसर पर सुमित गुप्ता, शिवा गुप्ता,अविरल गुप्ता, मानस गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहें।

No comments