News

लखीमपुर खीरी: विश्व पर्यावरण के उपलक्ष्य में गोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण के उपलक्ष्य में गोष्ठी का हुआ आयोजन

≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠≠
लखीमपुर खीरी। 

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापति ब्राम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय लखीमपुर खीरी स्थानीय राजापुर आश्रम में राजयोगिनी नीलम दीदी ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे नीलम दीदी ने अपने वचन में प्रकृति को आध्यात्म से जोड़ते हुए उसे परमात्मा की सुन्दर रचना बताया,जिसे हम सभी को सुन्दर बनाये रखने में अपना योगदान देना होगा, उन्होंने कहा प्रकृति हमारी माँ समान है, समस्त चराचार जगत के जीव जंतु पूर्णतः प्रकृति पर निर्भर है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ मानव जाति के विनाश को निमंत्रण है। कार्यक्रम में "करुणा और दया का एक संकल्प पत्र "देकर सभी से पर्यावरण के रक्षार्थ संकल्प दिलाया गया बतौर मुख्य अतिथि राम आसरे गुप्ता( वन विभाग ), महिपाल सिंह यादव, राजापुर प्रधान समेत ब्राम्हकुमारी की बहन पूनम, किरण, गुड़िया, चक्रधर राय, मनीष तिवारी एडवोकेट समेत कई ब्राम्हकुमारी के भाई बहन उपस्थित रहे।

No comments